छठ महापर्व में बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को दिया गया भावभीनी श्रद्धांजलि :- सुधीर कुमार पप्पू।
आस्था और विश्वास का लोक पर्व छठ के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी थाना शांति समिति सोनारी थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तटस्थ होकर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सोनारी दोमोहनी संगम छठ घाट,डाबो पूल छठ घाट और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी छठ घाट पर शिविर लगाकर दोपहर से ही छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो जिस चलते मौजूद रहे।सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू भावुकता प्रतीत करते हुए मधुर आवाज से छठ मैया के गीतों से पूरे भारतवर्ष को पीरोने वाली पद्म भूषण से सम्मानित भोजपुरी लोक गायिका बिहार की स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां की शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज हम सभी के बीच हमेशा रहेंगे जब भी छठ का महापर्व आएगा तब तब स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी याद आएंगे क्योंकि छठ के गीत उनके बिना अधूरा है।सोनारी थाना शांति समिति के शिविर में पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय 2)निरंजन तिवारी,सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद,सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉ अमल पात्रा,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सोनारी थाना के सभी पदाधिकारी सोनारी थाना शांति समिति सदस्य कबी बेरा,श्रीमती डी बोस,राहुल भट्टाचार्जी,सरबजीत सिंह बॉबी, अरविंद सिंह,गौतम आचार्य,अशोक सिंह,सुमित ठाकुर,राधे, हरिदास,रमेश कुशवाहा,अनिल सिंह, नरेश जैन,प्रदीप लाल,भोलानाथ साहू, प्रेम सिंह,सोनू सिंह,अनुराग पत्रों,मनीष सिंह सरबजीत सिंह बॉबी और सोनारी शांति समिति के तमाम सदस्य के देखरेख और सूझबूझ से छठ पूजा का संध्याकाल एवं प्रातः काल अर्घ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।शांति समिति के सचिव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


