Rajnagar-Bhimkhanda-tusu-mela: भीमखांदा टुसू मेला में उमड़ी भीड़, प्रतिमाओं को किया गया पुरस्कृत.
राजनगर : टुसू झारखंडी संस्कृति की झलक देता है अपने परंपरा को बचाए रखने के लिए टुसू मेले का आयोजन किया जाना अत्यंत आवश्यक है.

देखें video :-
जिससे आपसी मेलजोल और भाईचारे को भी बढ़ावा मिल सके, उक्त बातें राजनगर के जिला परिषद अमोदिनी महतो ने सोमवार शाम मुड़ाकाठी के भीमखांदा बोगबोगा नदी के निकट आयोजित टुसू मेला में कही.

भीमखांदा टूसु मेला में राजनगर, गम्हरिया समेत सरायकेला और आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में टूसू प्रतिमाएं शामिल हुई.इस वर्ष भी यहां टुसू प्रतिमाओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पारंपरिक तरीके से सुसज्जित प्रतिमाओं को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ मेले में उमड़ती रही. इस मौके पर टुसू मेला कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राजनगर जिला परिषद अमोदिनी महतो के अलावा स्थानीय मुखिया राम सिंह हेंब्रम , झामुमो केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो,पंचायत सचिव मनोज महतो, डॉ रुद्र प्रताप महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. मेले के सफल आयोजन में डॉक्टर महतो समेत अन्य कमेटी मेंबर का विशेष योगदान रहा. देर शाम तक आयोजित टुसू मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रतिमाओं को इनाम से सम्मानित भी किया गया. जिसमे प्रथम पुरस्कार मगलासाई(डीरी) कैप्टेन – डॉक्टर सरदार, द्वितीय पुरस्कार गोराई वॉइस क्लब (उज्जवलपुर) कैप्टेन- मंगल गोराई, तृतीय पुरस्कार न्यू वॉइस क्लब (गेगेरुली) कैप्टेन- गणेश चंद्र महतो, चतुर्थ पुरस्कार सुपर स्तर जाता, पंचम पुरस्कार समराम ।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


