LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

आजसू से इकलौते जीते हुए उम्मीदवार मांडू से निर्मल महतो ने अपनी सीट सुदेश महतो के लिए छोड़ने की किया पेशकश

झारखंड में आजसू पार्टी अपना बेहद मुश्किल से खाता खोल पाई है । जहां हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र से मात्र 231 वोट से आजसू पार्टी के उम्मीदवार निर्मल महतो विजय हुए हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को हराते हुए विजय हासिल किया है ।

रिजल्ट आने के एक दिन बाद ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होता नजर आ रहा है जिसमें मांडू विधानसभा क्षेत्र से जीते आजसू के प्रत्याशी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने अपने मांडू विधानसभा सीट से आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो को चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीमो सुदेश महतो से मुलाकात कर इस विधानसभा क्षेत्र की सीट से रिजाइन दूंगा और मैं चाहता हूं कि आजसू पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं नेता गण हमारे सुप्रीमो सुदेश महतो को इस सीट से विजई बनाएं । यह वीडियो नवनिर्वाचित आजसू के प्रत्याशी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो का है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस बड़े बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी सनसनी फैल चुकी है । लोग कह रहे हैं कि एक प्रत्याशी जो की 231 वोटो से मात्र जीता है वह अपना सीट छोड़कर अपने सुप्रीमो सुदेश महतो को लड़वाना चाहता है यह बेहद बड़ी बात है बता दें कि सिली सीट से आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो को हराकर झामुमो के उम्मीदवार अमित महतो ने जीत हासिल की थी जिसके बाद आजसुपार्टी ने पूरे झारखंड में मात्र एक सीट मांडू विधानसभा से जीत दर्ज की थी ।

*Byte- निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, नवनिर्वाचित प्रत्याशी, आजसू, मांडू विधानसभा*

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *