जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में संविधान दिवस मनाया गया।
Jamshedpur:-भारतीय संविधान की ही देन है कि सभी भाषा, धर्म और पंथ के लोग स्वतंत्र रूप से अपनी आस्था और व्यवस्था के तहत बने हुए हैं।- डॉ0 मृत्युंजय धाउड़िया,जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी- पूर्वी सिंहभूम।

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में संविधान दिवस मनाया गया।
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ0 मृत्युंजय धाउड़िया ने संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने संविधान मे दिए गए अधिकार और कर्तव्य से अवगत कराया ।उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान का ही देन है कि सभी भाषा,धर्म, और पंथ के लोग स्वतंत्र रूप से अपनी आस्था और व्यवस्था के तहत बने हुए हैं।
इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ0 दीपक कुमार गिरी ने संविधान दिवस पर संविधान के जनक डॉ0 भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो ने संविधान दिवस पर अपना विचार व्यक्त किए।
अंत मे संविधान के प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर इंटेलीहेल्थ के प्रोजेक्ट मैनेजर आशोक तिग्गा, कार्यालय के प्रधान लिपिक ऋषिकेश गिरी, नन्दिनी साव,पूर्णा भट्टाचार्य उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


