कुचाई थाना में बरामद 40 जोड़ा बैल को किसानों के बीच किया गया वितरण

रिपोर्ट-पंकज महतो


बीते गुरुवार को कुचाई थाना क्षेत्र से तस्करी के लिए ले जा रहे करीब 40 जोड़ी बैल को पकड़ कर एसटीएफ ने कुचाई पुलिस को सौंप दिया था.वही शनिवार दोपहर लगभग एक बजे थाना में प्रभारी नरसिंह मुंडा के द्वारा जिमानामा करा कर किसानों के बीच बैलों का वितरण कर दिया गया.बता दे कि बीते गुरुवार की देर रात लगभग 9 बजे जिला के एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा गठित एसटीएफ ने गो तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा किया था.हालांकि यह कार्रवाई बेहद ही गोपनीय तरीके से की गई थी.इसकी भनक स्थानीय पुलिस को भी लगने नहीं दिया गया.ऑपरेशन सफल होने के बाद एसटीएफ ने कुचाई थाना प्रभारी को सूचित किया और उन्हें सभी बैलों को सौंप दिया था.

