झारखंड आंदोलन के शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने राजनगर के कुनाबेड़ा चौक पर किया माल्यार्पण दिये श्रद्धांजलि
झारखंड अलग राज्य आंदोलन में प्रमुख नेता थे झारखंड मसीहा निर्मल महतो
शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उनके जीवन और संघर्षों को याद किया गया।
उनके बलिदान को कभी भूल नहीं सकती झा मु मो परिवार- कृष्ण बास्के
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्ण बास्के ने कहा की निर्मल दा अमर है और अमर रहेंगे व झारखंड के हर एक इंसान के दिल में जीवित है उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में जो अपना योगदान दिए हैं आज हम सभी उस बलिदान को याद करते है और उनके जन्म जयंती को हर्ष उल्लास के साथ मनाते है।
मौके पर केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो भी भावुक हो कर बोले इस धरती में निर्मल दा जैसे महाना पुरुष का दोबारा जन्म लेना संभव नहीं है आज उन्ही के वजह से हमे अलग राज्य मिला उनका बलिदान को जब तक धरती है तब तक याद करते रहेंगे।
राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ लालू हंसदा ने निर्मल महतो के बताया राह पर चलने का प्रण लिया
प्रखंड अध्यक्ष ने प्रण लेते हुए कहा की जब तक ये जीवन है निर्मल दा के बताए राह पर चलते रहेंगे। उनके सपने को साकार करने की झामुमो सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। और ये संघर्ष जारी रहेगा।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष बिशु हेंब्रम, दिलीप महतो, राजाराम महतो, श्याम सुंदर टुडू समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।