JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

अधिवक्ता श्यामल चौधरी नहीं रहे, एमजीएम को शरीर सौंपा

जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीयतम सदस्य अधिवक्ता श्यामल चौधरी नहीं रहे। गुरुवार के सुबह साढ़े छह उनका निधन हो गया। 85 वर्षीय श्यामल चौधरी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रथिन्द्र नाथ दास, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन दास, पूर्व अध्यक्ष तापस मित्रा ने उनके निधन को जमशेदपुर बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।

सचिव राजेश रंजन उपाध्यक्ष बोलाई पांडा, पूर्व अध्यक्ष लाल अजीत कुमार एंबेसडर पूर्व सचिव अनिल तिवारी के अनुसार एसोसिएशन ने अपना अभिभावक खो दिया है।

उनके निधन पर जेपी भगत मलकीत सिंह सैनी, सत्येंद्र सिंह, पीन गोप, मोहम्मद कासिम, सुधीर कुमार पप्पू, विजेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह ने शोक जताते हुए उनकी आत्मा को प्रभु के श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

अधिवक्ता बेटे एस चौधरी के अनुसार श्यामल चौधरी की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनके पार्थिव देव को एमजीएम के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने अपना पार्थिव शरीर एमजीएम को देने की इच्छा जाहिर कर रखी थी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *