झारखंड में महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत:
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लाभार्थियों को 28 दिसंबर से 2,500 रुपये की बढ़ी हुई वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि राज्यभर की हजारों महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी।

इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 दिसंबर को रांची के नामकुम में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों के खातों में योजना की राशि भेजेंगे।
यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
यहाँ कुछ स्टेप्स दिए गए हैं जिनका पालन करके आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं:
– मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– लॉगिन पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
– स्टेटस चेक के ऑप्शन पर क्लिक करें।
– अपना क्रमांक संख्या/मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
– आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज कर लें।
– आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस दिख जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस कदम से राज्य की महिलाओं को बड़ा लाभ होगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


