महात्मा गांधी के अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे, मऊभंडार में कांग्रेस ने की विचार गोष्ठी
Report Siddharth Anand

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मऊभंडार में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत कालटू चक्रवर्ती ने किया. गोष्ठी में श्री चक्रवर्ती ने महात्मा गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि 26 दिसंबर 1924 को कर्नाटक के बेलगावी में हुए कांग्रेस के 39वें अधिवेशन में सर्वसम्मति से गांधी जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था. उन्होंने सत्य और अहिंसा को अपने मुख्य हथियार बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी. उनके नेतृत्व में हुए आंदोलनों ने अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर किया. उन्होंने कहा कि आज गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाने की जरूरत है, जो उनके प्रति सच्चा सम्मान होगा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार हरवेल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए कपड़े त्याग दिए, दांडी यात्रा की, और अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया. उनके बताए मार्ग पर चलना आज के समय की आवश्यकता है, ताकि देश फिर किसी भी प्रकार की गुलामी का शिकार न हो. मौके पर सरदार हरवेल सिंह, शमशाद खान, मंजर हुसैन, अजय दे, मानव दास, प्रमोद सिंह, मुचिराम मांझी, बाबू राव, शेख आजाद, मो. वसीम, रवि दत्ता, मो. शाहबाज, पप्पू सिंह, आशीष नामाता, वाहिद खान, बाबू फ्लावर, मो. इरफान, विश्वनाथ प्रताप, कृष्णा शर्मा, सुकुमार दत्ता और हैप्पी सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


