JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

मनमोहन सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग, कौमी सिख मोर्चा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

मनमोहन सिंह अजातशत्रु, भारत रत्न के सही हकदार

जमशेदपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कौमी सिख मोर्चा की ओर से गहरा शोक प्रकट किया गया। इसके अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार उनकी मौत के बाद जिस तरह से राजनीतिक सामाजिक सीमाएं तोड़कर श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। यह साफ जाहिर करता है कि वह राजनीति के क्षेत्र में अजातशत्रु थे। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्स पर ट्वीट किया है तथा पत्र लिखा है और मरणोपरांत मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने का आग्रह किया है।

कुलविंदर सिंह के अनुसार देश को आर्थिक आजादी देने का काम मनमोहन सिंह ने बतौर वित्त सचिव वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के तौर पर किया और आर्थिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सुधार के कारण ही आज भारत विश्व के विकसित देशों की कतार में खड़ा है।

जो उनकी आलोचनाएं गिरती मुद्रा दर, विदेशी घुसपैठियों को लेकर करते रहे हैं वह सही अर्थ में मूल्यांकन करें तो आज स्थिति उससे बदतर है, जो काम वह मौन रहकर करते थे आज सार्वजनिक रूप से ढिंढोरा पीट कर सार्वजनिक विज्ञापन देकर भी उनके करीब नहीं पहुंच सके हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *