खरसावां शहीद दिवस: JLKM सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो जी के आगमन की तैयारियों पर चर्चा
किता गांव में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो वा डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो जी के आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह बैठक कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें 1 जनवरी को खरसावां शहीद दिवस के अवसर पर जयराम महतो जी के आगमन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, प्रेम मार्डी केंद्रीय उपाध्यक्ष, विदेश्वर महतो संगठन सचिव, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, अनीता महतो और कई अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान जयराम महतो जी के आगमन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक व्यवस्थाओं पर निर्णय लिया गया।
यह बैठक JLKM कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें उन्होंने अपने नेता के आगमन की तैयारियों में भाग लिया और अपने समर्थन का प्रदर्शन किया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


