सरायकेला शहीद दिवस: 1 जनवरी को नो एंट्री लागू
सरायकेला, 31 दिसंबर: सरायकेला शहीद दिवस के अवसर पर 1 जनवरी को खरसावां के शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले में नो एंट्री लागू किया है।

यह प्रतिबंध प्रातः 5 बजे से रात्रि के 10 बजे तक लागू रहेगा और नो एंट्री जोन में सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।विभाग द्वारा जारी नो एंट्री के तहत सरायकेला बिरसा मुंडा चौक से कोरसे मुंडा चौक तक, आमदा राजखरसावां से कोरसे मुंडा चौक तक, सीनी से प्लस टू हाई स्कूल खरसावां तक, कुचाई से खरसावां कोरसे मुंडा चौक तक एवं रड़गांव से कोरसे मुंडा चौक तक प्रातः 5 बजे से रात्रि के 10 बजे तक नो एंट्री लागू किया गया है.
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है और इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ सरायकेला, एसडीपीओ सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक, उप समाहर्ता एवं सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों को भी भेजा गया है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


