लुई ब्रेल की 216वीं जयंती पर दृष्टिहीनों ने साझा की अपनी समस्याएं, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया समाधान का आश्वासन
राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार के साथ प्रखंड क्षेत्र के दृष्टिहीन बच्चों एवं बुजुर्गों ने नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि के निर्माता लुई ब्रेल का 216वां जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस दौरान दिव्यंगों ने अपनी समस्याओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी से साझा किया, जिनमें यूआईडी बनवाने या अपडेट करने, प्रखंड स्तरीय में स्टोल लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने और ब्रेल लिपि का प्रशिक्षण देने के लिए प्रखंड कार्यालय में एक प्रशिक्षण केंद्र उपलब्ध कराने संबंधित प्रस्ताव शामिल थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने उनके प्रस्ताव को स्वीकारते हुए कहा कि वे जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखने और यथा संभव प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दृष्टिहीनों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है और हम उनके लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


