JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

डहरे टुसु परब 2025: एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी की उम्मीद

डिमना, 5 जनवरी: बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के दीपक रंजीत ने बताया कि डहरे टुसु परब 2025 की तैयारी पूरी हो गई है। यह पर्व डिमना से साकची आमबाग मैदान तक आयोजित किया जाएगा।

 

इस वर्ष का मुख्य आकर्षण का केंद्र बोड़ाम, पटमदा, गालुडीह, और पश्चिम बंगाल का बांधूआन का छौ नृत्य टीम होगा। इसके अलावा, धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के जंगल महल का टुसु नृत्य टीम, बोड़ाम का घोड़ा नृत्य टीम, और पश्चिम बंगाल, मेदनीपुर, पुरुलिया और झाड़ग्राम के अलावे झारखंड के धनबाद के कई झूमूर और टुसु गीत कलाकार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगे।

 

अभी तक के तैयारी के अनुसार, सम्पूर्ण बृहद झारखंड के लोग डहरे टुसु में भागीदारी करेंगे। लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी की उम्मीद है। तैयारी के संबंध में, दीपक रंजीत ने बताया कि 300 वॉलिंटियर जो सफेद रंग का टी शर्ट पहन के जिसमें विराज झारखंड क्लास संस्कृत मंच लिखा तैनात रहेगा। डिमना, सोनकोसाई, मानगो और आमबाग में पानी का व्यवस्था रहेगा। बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए डिमना में खाने का व्यवस्था रहेगा। जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलते रहे इसके लिए बड़े गाड़ियों का प्रवेश निषेध किया जाए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *