LatestNewsझारखण्ड

Sosomoli-Jhalakdih-Historic-Tusu-Fair झलकडीह में विराट टुसू मेला का आयोजन, उमड़ी जनसैलाब

अन्नपूर्णा मनसा पूजा कमेटी सोसोमली ने जीता पहला पुरस्कार.

Rajnagar- राजनगर प्रखंड के सोसोमली प्रोजेक्ट हाई स्कूल मैदान(झलकडीह मैदान)में शुक्रवार को भव्य टुसु मेले का आयोजन किया गया।जहां विभिन्न जगहों से कुल आठ टुसू प्रतिमाएँ लाई गई थी।सभी अपने अपने टुसू के साथ गाजे-बाजे के साथ पहुंचे, और आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया.
मेले में भारी भीड़ उमड़ी,वहीं कमेटी के सदस्यों द्वारा मेले के कोने-कोने पर वालंटियर तैनात की गई थी।वहीं कार्यक्रम के अंत मे सबसे सुंदर मनमोहक टुसू प्रतिमा और उसके दल को पुरस्कृत किया गया।जिसमें प्रथम पुरस्कार अन्नपूर्णा मनसा पूजा कमेटी (सोसोमली) टुसू प्रतिमा,
दूसरा स्थान मदना साई (राजनगर),


तीसरा हिडिबिली एवं चौथा स्थान गोराई बॉयज क्लब (उज्ज्वलपुर) ने प्राप्त किया
.

मेले में आए जीवित टूसू को देखने के लिए लोगो में ख़ास उत्साह देखा गया, दरअसल दो व्यक्ति आदिवासी वेश भूषा में मूर्ति की भाँति खड़ा रहे, जिनके समक्ष पत्ते पहनकर लोग आदिवासी नृत्य करते नज़र आए। 12 डिग्री की कड़ाके ठंड में अर्ध नग्न सिर्फ़ पत्ते पहनकर दो युवक तक़रीबन 4 घंटे खड़े रहे जिनके साहस को देख लोगो ने खूब सराहना किया.

वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री शिव पूजा कमेटी सोसमली के अध्यक्ष
सुधांसु महतो,सचिव श्री हरि गोप,कोषाध्यक्ष गोरांग महतो,शंकर महतो,दिनेश महतो,प्रभांशु महतो,संजय महतो,सुनील महतो,जग्गनाथ महतो,गंगाधर महतो,बलराम महतो,गुरुदेव महतो,रंजीत महतो, सोसोधर महतो, आदि का सराहनीय योगदान रहा

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *