लापता रूबी महतो 7 महीने बाद मिली, JLKM के प्रयासों और प्रशासन की मदद से हुई बरामदगी।
पुलिस ने अगवा करने वालों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की तफ्तीश जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही और भी खुलासे होंगे और पूरे मामले का पर्दाफाश होगा।
आज जेएलकेएम के नेता बेबी महतो, शंकर भकत, बिमल महतो, राजीव महतो सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता रूबी महतो के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। यह एक बड़ी राहत की खबर है और उम्मीद है कि रूबी महतो के परिवार को जल्द ही न्याय मिलेगा।