ईचागढ़ में डॉ. प्रदीप वर्मा फाउंडेशन द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
ईचागढ़ : ठंड से बचाव के लिए माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा फाउंडेशन द्वारा लगातार कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को ईचागढ़ विधानसभा के चौका मंडल अंतर्गत चावलीबासा और खूंटी पंचायत के सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव और जिला महामंत्री मधु गोराई उपस्थित रहे।
उनके साथ चौका मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुंभकार, ईचागढ़ मंडल अध्यक्ष फटीक गोराई, बीजेवाईएम जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो, एससी मोर्चा जिला मंत्री चामुराम भुईया, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंगल लायक़, मंडल महामंत्री धनंजय मंडल, मंडल उपाध्यक्ष कमला कांत उरांव, पंचायत प्रभारी तपन मंडल, बूथ अध्यक्ष रवि भुईया, और फाउंडेशन के सदस्य मनोहर दास सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। फाउंडेशन के इस सामाजिक कार्य को जरूरतमंदों के बीच काफी सराहा जा रहा है। सर्दी के मौसम में कंबल वितरण अभियान ने गरीब और वंचित समुदायों को ठंड से राहत पहुंचाई है। कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने के लिए डॉ. प्रदीप वर्मा फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने इस प्रयास के लिए फाउंडेशन और सांसद का आभार व्यक्त किया।
