JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का विशेष अभियान, कई गिरफ्तार

जमशेदपुर में यातायात की समस्याओं और अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सोमवार रात को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था।

 

जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी राजन सिंह ने स्टेशन गोल चक्कर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से हर आने जाने वाले लोगों की जांच की गई, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का पता लगाया गया।

अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिनमें से कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि कुछ के खिलाफ मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। राजन सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान से शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *