Newsझारखण्ड

Ram devotees bike rally| रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली

राजनगर- कुजू से राजनगर दुर्गा मैदान तक रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली, जय श्रीराम जय घोष से गूंजा प्रखंड।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजनगर के चालियामा स्थित शिव मंदिर एवं कुजू बजरंगबली मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना कि गई.


चालियामा शिव में राम भक्त व समाजसेवी हेमंत सिंहदेव एवं पूर्व उपप्रमुख विनय सिंहदेव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने पूजा अर्चना की. दोनों समाजसेवियों ने सभी रामभक्तों के बीच भगवा गमछा व श्रीराम जी का भगवा झंडा वितरण किया, जिसके बाद बाइक रैली की शक्ल में कुजू स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचे. जहां हिमांशु प्रधान, विवेक प्रधान व राजू गिरि के नेतृत्व में सैकड़ों रामभक्त जुटे थे. यहाँ से संयुक्त रूप से करीब पांच सौ की संख्या में रामभक्त मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए करीब 15 किमी दूर राजनगर दुर्गा मैदान स्थित शिव मंदिर पहुंचे. यहाँ से रैली पुनः वापस कुजू लौटी. लौटने के दौरान रामभक्तों ने मुरुमडीह बजरंगबली मंदिर, कशिदा डैम स्थित शिवमंदिर, तेलाई, पोटका, ईचा, सोसो, रेंगाड़बेड़ा स्थित मंदिरों में मत्था टेका और वापस चालियामा कुजू में रैली समाप्त की.

इस दौरान समाज सेवी हेमंत सिंहदेव ने कहा कि पांच सौ वर्षों की लम्बी संघर्ष और कुर्बानियों के बाद यह अवसर आया है. हम सौभाग्यशाली है कि हम इसके गवाह बन रहे हैं. वहीं विनय सिंहदेव ने कहा राम मंदिर हिन्दू सनातन समाज के लिए बहुत बड़ी आस्था का केंद्र है. जो पांच शताब्दी के बाद आज साकार हुआ. वहीं ज़ब सोमवार को अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो हिन्दू समाज में उत्सव का माहौल चरम पर दिखा. राजनगर प्रखंड क्षेत्र में चारों ओर जय श्री राम के उद्घोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. क्षेत्र के हर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए. भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया. मंदिरों में दीये जलाए गए. रंगोली बनाकर रामोत्सव मनाया गया.
इधर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मुरुमडीह व हेंसल बजरंगबली मंदिर कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इस दौरान मुरुमडीह से राजनगर मुख्य बाजार तक बाइक रैली निकाली गई. जिसमें सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए. भक्तों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हेंसल से कुजू तक भगवा झंडा से पट गया.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *