आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान शाखा के जिला अध्यक्ष स्व दामोदर सिंह हांसदा के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई
खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के कोतवालसाई गांव में आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान शाखा के जिला अध्यक्ष रहे स्वर्गीय दामोदर सिंह हांसदा के श्राद्ध कर्म में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. इस दौरान विधायक व उनकी पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने स्व दामोदर सिंह हांसदा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि जीवन-मृत्यु प्रकृति का अटल नियम है,लेकिन अच्छे कर्म और सेवा-भाव से ही इंसान समाज में हमेशा याद रखा जाता है. मालूम रहे कि स्व दामोदर सिंह हांसदा का विगत 29 अक्टूबर को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया था.



