Newsझारखण्डसरायकेला

आदिम कुम्हार महासंघ का बांदना मिलन समारोह संपन्न

 

 

छोटालाखा में समाज सशक्तिकरण को लेकर हुई चर्चा

 

चांडिल: आदिम कुम्हार महासंघ का बांदना मिलन समारोह महासंघ के अध्यक्ष श्री सुधीर कुम्हार के आमंत्रण पर उनके छोटालाखा स्थित आवास पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महासंघ के मुख्य सलाहकार श्री सरोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष जागरण पाल, पूर्व जिला परिषद सदस्या श्रीमती अनिता पारित, द्विज पद पारित, बुद्धेश्वर कुम्हार, कृष्णपद कुमार, दीनबंधु कुमार, शरत कुमार, गणेश कुमार, लक्ष्मीचरण कुमार, परेश कुमार समेत सैकड़ों समाजसेवी और विभिन्न गांवों से आए समाज के सदस्य उपस्थित हुए।बैठक में समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि महासंघ की बैठकें हर माह विभिन्न गांवों में आयोजित की जाएंगी, ताकि जमीनी स्तर पर समाज की समस्याओं की पहचान और समाधान सुनिश्चित हो सके।

साथ ही, सदस्यों की संख्या बढ़ाने, सामाजिक फंड निर्माण और युवाओं व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सलाहकार श्री सरोज कुमार चौधरी ने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त समाज होता है। वहीं अध्यक्ष श्री सुधीर कुम्हार ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासंघ समाज के हर वर्ग को जोड़ने और उनकी आवाज़ बुलंद करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *