BJPNewsझारखण्ड

आदित्य साहू का हेमंत सोरेन पर हमला — व्यापारियों से मांगे माफी, नहीं तो होगा आंदोलन!

घाटशिला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला।

साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारियों पर दिया गया आपत्तिजनक बयान “व्यापारी पहले पैर पकड़ते हैं और बाद में गर्दन” बेहद निंदनीय और अपमानजनक है। उन्होंने मांग की कि हेमंत सोरेन तुरंत व्यापारी समाज से माफी मांगें, अन्यथा व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।

 

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड का व्यापारी वर्ग समाज की सेवा में हमेशा आगे रहा है — चाहे कोरोना काल रहा हो या आर्थिक संकट। लेकिन आज वही वर्ग सरकार की गलत नीतियों और बढ़ती रंगदारी–वसूली से परेशान है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बालू, कोयला और जमीन की लूट जारी है, जो माफियाओं के संरक्षण में फल-फूल रही है। प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से आदिवासी–मूलवासी जमीनों का शोषण हो रहा है।

 

साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर काम कर रहे हैं, जबकि हेमंत सोरेन समाज को बांटने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता और व्यापारी वर्ग के साथ है और माफियातंत्र के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *