Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई आधा दर्जन बाइकें  

 

आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रेलर अचानक ढलान पर लुढ़क गया और सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई भी व्यक्ति बाइक के पास मौजूद नहीं था, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर का हैंड ब्रेक नहीं लगाया गया था, जिसके कारण वह धीरे-धीरे खिसकते हुए कई वाहनों से टकरा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की अनियमित पार्किंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे सकती है।

 

नागरिकों और मजदूर संगठनों ने प्रशासन से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ाई से लागू करने की मांग की है। साथ ही भारी वाहनों के पार्किंग सिस्टम और ब्रेकिंग व्यवस्था की नियमित जांच अनिवार्य करने की अपील भी की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो ऐसे हादसे दोबारा भी हो सकते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *