LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर दिंदली दुर्गा पूजा पंडाल का सांसद ने किया उद्घाटन

आदित्यपुर: सांसद जोबा माझी ने शनिवार की शाम आदित्यपुर दिंदली फुटबॉल मैदान स्थित श्री श्री दिंदली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडाल उद्घाटन के मौके सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। उद्घाटन के अवसर पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष लालटू महतो, आस्तिक महतो, छवि महतो, गणेश चौधरी, केपी सोरेन, बीरेंद्र प्रधान, मनसा महतो, अमित प्रमाणिक, रतन गोराई, संजय कुमार महतो समेत कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *