Newsझारखण्डसरायकेला

“आदित्यपुर में चोरी का मामला : पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी के गहने बरामद”

आदित्यपुर में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने एक घर में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कर्ण सिंह, अलोक कुमार सोनी और विष्णु कुमार सोनार शामिल हैं।

 

पुलिस ने बताया कि आदित्यपुर मोती नगर निवासी ऊषा देवी अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थीं, इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे।

 

ऊषा देवी ने मामले की शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी कर्ण सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कर्ण सिंह ने बताया कि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में अलोक कुमार सोनी और विष्णु कुमार सोनार ने मदद की थी।

 

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को रांची से गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी के गहने बरामद किए। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच में तेजी लाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *