LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर में देर रात फायरिंग से दहशत, युवक गंभीर रूप से घायल

Report Navin Pradhan

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है। अचानक चली गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान 22 वर्षीय राजवीर सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत Tata Main Hospital (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि पुरानी रंजिश के कारण विवाद बढ़ा और मामला हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि एक युवक ने दूसरे को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन गोली पास में मौजूद राजवीर को जा लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आपसी विवाद को प्रारंभिक कारण मानकर विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। साथ ही संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *