LatestNewsNews postझारखण्ड

आदित्यपुर में जीजीएसपीआई के सभी संस्थानों ने मिलकर मनाई सरस्वती पूजा, 900 छात्रों की रही भागीदारी

आदित्यपुर स्थित जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में आदित्यपुर, गम्हरिया, जुगसलाई एवं मानगो के सभी संस्थानों द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर में आयोजित हुआ, जिसमें विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूजा के उपरांत भोग वितरण किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनका उपस्थित छात्रों ने भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन में लगभग 800 से 900 छात्रों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। संस्थान के संस्थापक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि सरस्वती पूजा का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति आस्था, अनुशासन एवं संस्कारों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण सुखपाल कौर, मंजीत सर, बिक्रम सर, प्रिया, प्रियम, अंकिता, रौशन सर, मुस्कान एवं आलोक का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गणेश महाली, डब्बा सोरेन एवं सुधीर (निवर्तमान पार्षद) उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *