आदित्यपुर में मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन: आरकेएफएल कंपनी के श्रमिकों ने उठाई समायोजन और फाइनल सेटलमेंट की मांग
आदित्यपुर के इंडस्ट्रियल फेज दो स्थित आरकेएफएल कंपनी के श्रमिकों ने शुक्रवार को कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि कंपनी प्रबंधन उन्हें समायोजित करे और उनका फाइनल सेटलमेंट दे।


मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने प्लांट शुरू करने के बाद भी उनका समायोजन नहीं किया है और न ही फाइनल सेटलमेंट दिया है। इससे उनके सामने आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। प्रबंधन का कहना है कि स्थिति में सुधार होने तक इंतजार करने की जरूरत है, लेकिन मजदूर इसके लिए तैयार नहीं हैं।
यह मामला एनसीएलटी के आदेश से जुड़ा है, जिसमें पुराने मजदूरों का समायोजन और सेटलमेंट देना है। अब देखना यह है कि प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाती है।


