LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

आदित्यपुर मेयर पद के लिए बास्को बेसरा ने भरा नामांकन

सरायकेला |

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज बास्को बेसरा ने औपचारिक रूप से आदित्यपुर मेयर पद के लिए नामांकन फॉर्म खरीदा। नामांकन पत्र खरीदते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मौके पर बास्को बेसरा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देना है। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे आदित्यपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील नगर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

नगर निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। आने वाले दिनों में अन्य उम्मीदवारों के नामांकन से चुनावी माहौल और भी गरमाने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *