LatestNewsNews postझारखण्ड

आदित्यपुर वार्ड 6 में सनातन पॉल के समर्थन में महिलाओं का डोर-टू-डोर अभियान, मतदान प्रक्रिया भी समझाई

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 6 में चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। प्रत्याशी सनातन पॉल के समर्थन में क्षेत्र की महिलाओं ने डोर-टू-डोर अभियान चलाया और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा।

 

अभियान के दौरान महिलाओं ने मतदाताओं को न केवल समर्थन की अपील की, बल्कि मतदान प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान पत्र को किस प्रकार सही तरीके से फोल्ड करना है और उसे बैलट बॉक्स में कैसे डालना है। कई स्थानों पर प्रतीकात्मक तरीके से डेमो देकर मतदाताओं की शंकाएँ भी दूर की गईं।

 

महिला समूहों का कहना है कि वार्ड के विकास, साफ-सफाई, जलनिकासी और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को लेकर वे इस बार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सनातन पॉल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान कई मतदाताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। स्थानीय स्तर पर महिलाओं की इस सक्रिय भागीदारी को चुनावी समीकरण में अहम माना जा रहा है।

 

फिलहाल वार्ड 6 में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और महिला शक्ति की सक्रियता ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *