आदिवासी भुमिज समाज सरहुल समिति द्वारा सरहुल नृत्य का हुआ आयोजन
ईचागढ़ :आदिवासी भुमिज समाज सरहुल पूजा समिति रूगड़ी , उलीडीह ,हाड़ाम मतकाम बुरूटांड़ में शुक्रवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। पुजा स्थल में पारम्परिक वेशभूषा में नाया द्वारा पुजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। पुजारी तेजु भुमिज एवं महाराज भुमिज द्वारा मारांगबुरू, ग्राम देवता ,सिंह बोंगा आदि देवताओं का आवाहन कर चेंगना,हड़ीया, सखुआ आदि से पूजा कर सुख शांति व निरोगता का कामना किया।



समाज के प्रबुद्ध जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं खुंटी जिला के जारागोड़ा आंड़की के कलाकारों ने सरहुल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर पुजा समिति के अध्यक्ष कमलेश भुमिज, सचिव कृष्णा भुमिज, कोषाध्यक्ष काशीनाथ भुमिज, उपाध्यक्ष प्रमेश्वर भुमिज,प्रदीप,नेपाल, बुद्धेश्वर , निरंजन भुमिज, मुखिया बिपिन सिंह मुण्डा,ग्राम प्रधान मुचीराम भुमिज, वार्ड सदस्य सुकलाल भुमिज,फटकु भुमिज आदि उपस्थित थे।


