Newsझारखण्ड

आदिवासी छात्र संघ कल करेगा बड़ा मार्च, लंबित e-Kalyan छात्रवृत्ति और तकनीकी गड़बड़ियों पर सड़क पर होगा विरोध

रांची में आदिवासी छात्र संघ ने e-Kalyan छात्रवृत्ति योजना के लंबित भुगतान और तकनीकी गड़बड़ियों के विरोध में कल, 6 दिसंबर को बड़ा मार्च आयोजित करने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि तीन वर्षों से भुगतान में हो रही देरी और लगातार बनी तकनीकी अव्यवस्था ने हजारों आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों की पढ़ाई और करियर पर गंभीर असर डाला है।

 

आंदोलन के तहत छात्रों का मार्च सुबह 10 बजे रांची कॉलेज के मुख्य गेट से शुरू होगा और यह कल्याण कॉम्प्लेक्स तक पहुंचेगा। आदिवासी छात्र संघ ने मीडिया से अपील की है कि वे मौके पर उपस्थित रहकर आंदोलन की वास्तविक तस्वीर जनता तक पहुँचाएं।

 

संगठन का स्पष्ट संदेश है कि जब तक भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीकी रूप से सुचारू नहीं होती, यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। छात्रों का उद्देश्य सरकार और संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाकर लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करना और प्रणाली में सुधार कराना है।

 

आंदोलन में राज्यभर के छात्र शामिल होंगे और यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उजागर करने का अवसर साबित होगा। छात्र संघ ने सभी से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और कानून का पालन करने की अपील की है। इस मार्च से झारखंड में छात्रवृत्ति मुद्दे पर नई बहस और प्रशासनिक ध्यान आकर्षित होने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *