JamshedpurNewsझारखण्ड

आजसू छोड़कर जेेएलकेएम में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता, नए अध्याय की शुरुआत  

 

 

जमशेदपुर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेेएलकेएम) में आजसू से अलग होकर कई वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जमशेदपुर निर्मल भवन में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला, नगर और प्रखंड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

नवनियुक्त नेताओं ने कहा कि वे झारखंड के विकास और जनहित के मुद्दों पर काम करने के लिए जेेएलकेएम में शामिल हुए हैं। वे संगठन की विचारधारा और केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं।

जेेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के आगमन को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो ने कहा कि नए नेताओं के शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *