आमदा ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
खरसावां/Dilip Mahato :- दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में आगामी दिनों में होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर विचार विमर्श किया गया. विसर्जन के दौरान रूट चार्ट का पालन करने की अपील की गई. ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि पूजा असामजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तत्पर है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा और उन्हें नोटिस दिया जाएगा. ओपी प्रभारी श्री विश्वकर्मा ने सभी धर्म व सांप्रदाय के लोगों से शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने में सहयोग की अपील की. मौके पर जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, अमित केशरी, शिव कुमार साह, तरूण प्रधान, संदीप महतो ,एसआई योगेश रजक,समेत आमदा नया बाजार,पुराना बाजार व रेलवे कालोनी के दुर्गा पूजा कमेटी सदस्य मौजूद थे.



