Newsझारखण्डसरायकेला

आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेगा वाटर प्यूरीफायर, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ जल

 

राजनगर (सरायकेला-खरसावां), 7 अगस्त

झारखंड सरकार की पहल पर अब आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को राजनगर प्रखंड के कुल 21 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वॉटर प्यूरीफायर अंचल कार्यालय पहुंचाए गए। प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के अनुसार, जल्द ही इन सभी केंद्रों में प्यूरीफायर स्थापित कर दिए जाएंगे।

 

CDPO ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक भी है। उन्होंने कहा कि,

 

“बच्चों में होने वाली लगभग 90 प्रतिशत बीमारियों की जड़ दूषित पानी है। ऐसे में अगर उन्हें साफ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जाए, तो वे स्वस्थ रहेंगे और आंगनबाड़ी केंद्रों में उनकी उपस्थिति भी बढ़ेगी।”

 

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा बाल स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखते हुए इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वॉटर प्यूरीफायर की सुविधा से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शुद्ध पेयजल का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनके संपूर्ण विकास में सकारात्मक असर पड़ेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *