Newsझारखण्ड

आपदा के शिकार विधवा से मिले पी एल वी मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिया  

 

पोटका: डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर घिरोल पंचायत अंतर्गत चेमाईजुड़ी गांव निवासी कालोमती गोप से मिले डालसा के पी एल वी उसके टूटे हुए घर को देखा और आपदा से हुए क्षति की जानकारी ली बीते सप्ताह रात को आए बारिश के साथ तेज हवा ने उसके घर के ऊपर कहर बन कर टूट पड़ा था। सर छिपाने के लिए जो एक मात्र घर था उसके घर की दीवारों गिर गई भाग्य से उसके परिवार बाल बाल बच गया उस मनहूस रात में भी हमेशा की तरह उसी घर में सटे बरेंदे में पीड़िता का परिवार सोया हुआ था।प्राकृति की प्रकोप से विधवा को बेघर कर दिया। पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी ने सारे वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए पीड़िता से एक आवेदन अंचल अधिकारी पोटका के नाम से मुआवजा दिलवाने के लिए लिया गया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन अंचल अधिकारी कार्यालय पोटका में जमा कर दिया गया साथ ही क्षेत्रीय कर्मचारी को पीड़िता के आवेदन के आधार पर जांच कर त्वरित रिपोर्ट अंचल को सौंपने के लिए आग्रह किया गया ताकि समय पर पीड़िता को उचित मुआवजा मिल जाए। मौके पर कालोमती गोप के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवं छाकु माझी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *