आर्ट एंड क्राफ्ट मेहनतकश एसोसिएशन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
चाईबासा:(प्रकाश कुमार गुप्ता) आज महिला कॉलेज, चाईबासा में आईक्यूएसी के तत्वावधान में आर्ट एंड क्राफ्ट मेहनतकश एसोसिएशन्स के सहयोग से छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं से उपयोगी और कलात्मक वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीति बाला सिंहा के उद्बोधन से हुई। उन्होंने छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आईक्यूएसी की समन्वयक डॉ. अमृता जायसवाल ने छात्राओं को रचनात्मक सृजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने कागज से विभिन्न प्रकार के कलात्मक डिजाइन तैयार करना तथा कढ़ाई से जुड़े डिजाइन बनाना भी सीखा। कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिकाएं डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. अंजना सिंह, मनीषा बिरुआ एवं नम्रता खलखो भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता का विकास करना और अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

