Newsझारखण्डसरायकेला

आर्यभट कोचिंग सेंटर बड़ाबाम्बो में मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को किया गया सम्मानित, सफलता के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन जरूरी – निकेश सिंहदेव

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के बडा़बाम्बो स्टेशन परिसर में स्थित आर्यभट्ट कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने इंटर और मीट्रिक में कोचिंग का नाम रोशन किया है. इस अवसर पर कोचिंग के संचालक निकेश सिंहदेव ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका मुंह मीठा करवाया. मालूम रहे कि इस वर्ष 2025 में कोचिंग से इंटर आर्टस संकाय में सागर तांती ने 426 अंक लाकर सरायकेला खरसावां जिला टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाबी पायी है. विगत तीन वर्षों से कोचिंग से विभिन्न कॉलेज में पढ़ रहे छात्र छात्राएं टॉपर कर रहे है. इस वर्ष मैट्रीक में भी कोचिंग संस्थान का शत प्रतिशत परिणाम रहा है. इस सफलता का श्रेय कोचिंग संचालक ने विद्यार्थियों के उनके कठिन परिश्रम और शिक्षक के द्वारा पढ़ाएं गए नोट्स का सम्पूर्ण रिवीजन को बताया. इस अवसर पर इंटर के टॉपर सागर तांती, द्वितीय टॉपर अमृता गोप, तृतीय टॉपर सुदेश महतो, मीट्रिक के टॉपर किरण करमा, कुमकुम मुदी, बेला मुदी को स्मृति चिन्ह देकर संचालक निकेश सिंहदेव के द्वारा सम्मानित किया गया. वहीं छात्र-छात्राएं भी शिक्षक का आशीर्वाद लिया.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *