NewsSportsझारखण्ड

आशीष तनवर के शतक से यंग झारखंड ने सीसीए चक्रधरपुर को हराया  

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 32वीं एस.आर. रूंगटा ए-डिवीजन लीग 2025-26 के तहत रविवार को खेले गए मुकाबले में यंग झारखंड क्रिकेट क्लब, चाईबासा ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को 55 रनों से पराजित किया। इस जीत के साथ यंग झारखंड ने प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए पूरे चार अंक हासिल किए।

 

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखंड की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष तनवर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। इसके अलावा अमोस एक्का ने नाबाद 31 रन, सन्नी मिश्रा ने 26 रन और संदीप गुप्ता ने 22 रनों का योगदान दिया। चक्रधरपुर की ओर से आशीष कुमार सिंह ने 27 रन देकर 3 विकेट और परमजीत सिंह ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम 30.4 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनुज उरांव ने 56 रन और सुमित शर्मा ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यंग झारखंड की ओर से आकाश कुमार गुप्ता ने 17 रन देकर 3 विकेट, सन्नी मिश्रा ने 2 विकेट और निखिल प्रताप सिंह ने 2 विकेट झटके।

 

इस प्रतियोगिता में रविवार को लारसन क्लब चाईबासा और स्टूडेंट क्लब चाईबासा के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *