NewsSportsझारखण्डसरायकेला

अगहन संक्रांति पर पितकी में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

 

ईचागढ़:नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत पितकी गांव में नव युवक समिति द्वारा अगहन संक्रांति के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में मनोज स्पोर्टिंग ने टोल प्लाजा तेंतलो को हराकर विजेता बना। वहीं बाना एवं टेंगाडीह टीम को तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर ही संतुष्ट होना पड़ा। कमेटी द्वारा प्रथम विजेता टीम को 30 हजार, द्वितीय उप विजेता टीम को 20 हजार, तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाले टीमों को 15-15 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान नीमडीह के पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित ने कहा कि नवयुवक समिति पितकी के द्वारा प्रतिवर्ष अग्रहायण संक्रांति के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह प्रतियोगिता पूरे इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे सरायकेला जिला व पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को खेल का इंतजार रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे सुदुरवरर्ती गांवों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी खेल के क्षेत्र में ओर अधिक सकारात्मक पहल करने की जरूरत है, ताकि खेल के माध्यम से भी युवा अपने कैरियर को बना सके ।इस अवसर पर विधायक के भाई संजय महतो, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, धरमू गोप, गौरीशंकर सिंह, विश्वनाथ गोप आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *