Newsझारखण्ड

अगर कुड़मी रेल रोकेंगे तो आदिवासी प्लेन रोकेंगे, लेकिन महतो को ST में शामिल नहीं होने देंगे” – अजय तिर्की

 

 

झारखंड में आरक्षण और सामाजिक न्याय को लेकर फिर बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। आदिवासी नेता अजय तिर्की ने कहा है कि “अगर कुड़मी समाज रेल रोकने जैसा आंदोलन करेगा तो आदिवासी समाज प्लेन रोकने तक का कदम उठाएगा, लेकिन महतो समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।”

 

अजय तिर्की ने अपने बयान में यह भी कहा कि आदिवासी समाज अपनी पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक संतुलन और जनजातीय अधिकारों के संरक्षण को लेकर किसी भी तरह की समझौता नहीं होगा।

 

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। साथ ही सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, वहीं प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *