Newsझारखण्डसरायकेला

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत एक गंभीर 

 

 

ईचागढ़- थाना क्षेत्र के डुमटांड़ ईचागढ़ केनाल सड़क पर पाटपुर‌ के पास शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कि सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाशों को कब्जे में लेकर एक घायल बच्चा को अस्पताल भेज दिया। तीनों की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चीतरी गांव निवासी मृत शंकर सिंह 22 एवं रथु सिंह 55 वर्ष व एक अन्य बच्चा के रूप में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शंकर सिंह अपने जीजा रथु सिंह एवं एक 13 वर्षीय बच्चा के साथ मिलन चौक से अपना घर चीतरी जा रहे थे, जहां अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कि सुचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल‌ का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। लाशों का रविवार को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला भेजा जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *