Newsझारखण्ड

AIRTU प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों से की मुलाकात, ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा व सुविधाओं पर हुई चर्चा

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (AIRTU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) राम प्रताप मीणा एवं मंडल अभियंता स्पर्श भारद्वाज से मुलाकात की।

 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नववर्ष के अवसर पर बुके भेंट कर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग बीट में काम करने से जुड़ी समस्याएं उठाईं। उन्होंने मांग की कि किसी भी ट्रैक मेंटेनर से एक सप्ताह से अधिक समय तक कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग न कराई जाए। साथ ही कई सेक्शनों में ऑनलाइन छुट्टी आवेदन में अधिकारियों द्वारा हो रही परेशानियों की जानकारी भी दी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर मंडल के सभी सेक्शनों में साइकिल भत्ता के भुगतान, पिछले वर्ष कार्य के दौरान शहीद हुए ट्रैक मेंटेनर साथियों के परिवारों को शीघ्र सभी रेलवे सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ट्रैक मेंटेनरों की जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा कीमेन को एक घंटे का नाइट भत्ता देने की भी मांग रखी गई।

 

दोनों अधिकारियों ने यूनियन को ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा को लेकर हर संभव सहयोग और गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान रेल कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

 

यूनियन ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन रेल कर्मियों के अधिकारों, सुविधाओं और हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत और प्रतिबद्ध है।

 

इस मौके पर डिविजनल कोऑर्डिनेटर धनंजय सिंह, चाईबासा शाखा सचिव लालू कुजूर, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महासचिव सियाराम कुमार, अर्बन बैंक के डायरेक्टर निर्मल कुमार जाना, सागर कुंकल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *