अखिल भारत मारवाड़ी महिला समिति के 22वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सृजन शाखा चाईबासा सम्मानित
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): अखिल भारत मारवाड़ी महिला समिति का 22वां राष्ट्रीय अधिवेशन ओडिशा के बालेश्वर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड प्रदेश की सृजन शाखा चाईबासा को उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अधिवेशन के दौरान सृजन शाखा चाईबासा को यह पुरस्कार अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य पुष्पा चौबे द्वारा प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान शाखा द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक, सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना का प्रतीक है।
इस अवसर पर सृजन शाखा चाईबासा की अध्यक्ष रुचि चौबे, सचिव सुधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा नरेड़ी, मीनू लोधा, शिवानी खिरवाल, उर्मिला गर्ग तथा प्रेस प्रभारी स्वाती पड़िया उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे पूरी शाखा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
सृजन शाखा चाईबासा की इस सफलता से जिले सहित पूरे झारखंड प्रदेश में खुशी का माहौल है।

