अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पश्चिम सिंहभूम की बैठक आयोजित, प्रांतीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पश्चिम सिंहभूम की बैठक आज नेहा रानी खत्री के आवासीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष विमल हेंब्रम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव क्रांति उपस्थित रहे।


बैठक का संचालन नेहा रानी खत्री ने किया। शुरुआत में प्रांतीय उपाध्यक्ष विमल हेंब्रम ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत और परिचय कराया तथा बीते दिनों आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।
मुख्य अतिथि शिव क्रांति ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का निर्माण जिस उद्देश्य से हुआ था, वह अब पूरे देश में फैल चुका है और लोग संगठन से जुड़कर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 14 सितम्बर 2025 को जमशेदपुर के तुलसी भवन में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन से जुड़कर ग्राहकों के अधिकारों के लिए जनजागरण करने, समाज को नई दिशा देने और ग्राहकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “ग्राहक देश का हर नागरिक है और उनकी समस्याओं का समाधान केवल जागरूकता से संभव है।”
बैठक में विभाग संगठन मंत्री बी प्रभु चंद्र मोहन, शिव प्रताप कटिहार, आकाश कुमार, अमित नाग, अभिषेक खत्री, रीता शर्मा, रानी महतो, संगीता सिंह, अनीता विश्वकर्मा, अजीत रानी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक को सफल बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

