अमित महतो के पत्र के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मृतक परिवार को दिया 50 हजार का आर्थिक सहयोग
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अर्जुनबेड़ा ग्राम निवासी दिवंगत दुलाल महतो के परिवार को 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। यह सहयोग जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए दिया गया है।


आंदोलनकारी सह युवा आजसू के राज्य संयोजक अमित महतो ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिवार को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
मृतक के परिवार ने जिला प्रशासन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। अमित महतो ने भी जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना की है और धन्यवाद दिया है।

