Newsझारखण्ड

अमोदिनी महतो ने किया झूमर नाइट का उद्घाटन, सोनाली महतो की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

सरायकेला-खरसावां।

राजनगर प्रखंड के तुमुंग गांव में सार्वजनिक श्री श्री सरस्वती पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित झूमर नाइट सह सांस्कृतिक स्टेज कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमोदिनी महतो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद प्रसिद्ध लोक कलाकार सोनाली महतो द्वारा झूमर नाइट की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर श्रीमती अमोदिनी महतो ने कहा कि झूमर झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की पहचान है और ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना की।

झूमर नाइट के दौरान सोनाली महतो और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक झूमर गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उमड़े। देर रात तक चले आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *