LatestNewsNews postझारखण्ड

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए JSLPS कर्मी, जिला कार्यालय में‌ प्रदर्शन जारी

चाईबासा :- झारखंड राज्य आजीविका कर्मी संघ के बैनरतले अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर जेएसएलपीएस कर्मी हड़ताल पर चल गए हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दीपक प्रधान ने कहा कि छह सूत्री मांगों के समर्थन में एल-5 से लेकर एल-8 के कर्मियो ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा कि पलाश जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट को खत्म करते हुए आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने, सेवा स्थायी करण और वेतनमान पॉलिसी लागू करने को लेकर कई बार सरकार का विरोध किया गया. लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है. संघ के उप सचिव स्वर्णलता खलखो ने कहा कि एनएमएमयू पॉलिसी लागू करने से कर्मचारियों को आर्थिक सहयोग मिल पायेगा. परंतु राज्य सरकार इस और भी ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर के सात और आठ के कर्मियों के प्रोन्नति पर भी कोई पहल नहीं की गयी है. इन कर्मियों के स्थायी नीति प्रावधानिक करने की भी मांग की गयी है. जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता के बाद भी निर्णायक फैसला नहीं होने के बाद कर्मियों ने अनिश्चित कालीन धरना देने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस कर्मियाें के हड़ताल पर चले जाने से इससे संबंधित सभी आजीविका गतिविधियां पूरी तरह ठप है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *