JamshedpurNewsझारखण्ड

अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर इंडियन आर्मी में अधिकारी बनने का गौरव पाया

 

 

सबहेड:बैंक ऑफ़ इंडिया के हेड कैशियर जे.डी. यादव की पुत्री चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में लेंगी प्रशिक्षण, लेफ्टिनेंट के रूप में होंगी कमीशंड

 

जमशेदपुर, 8 मार्च।शहर के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि बैंक ऑफ़ इंडिया, तमिलिया ब्रांच के हेड कैशियर जे.डी. यादव की सुपुत्री अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 प्राप्त कर इंडियन आर्मी में अधिकारी के रूप में चयनित होकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

 

अंकिता यादव शीघ्र ही चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगी। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त करेंगी और देश सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी। उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।

 

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अंकिता यादव के सम्मान में शाल ओढ़ाकर सम्मान एवं मिठाई वितरण का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे, श्रीष्टि गार्डन, ई-ब्लॉक 104 (विजया गार्डन के पास) में होगा, जिसमें स्थानीय लोग, मित्रगण और शुभचिंतक उपस्थित होकर उन्हें बधाई देंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे।

 

संतोष के सिंह वरुण कुमार सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाए ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *