*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में योग कार्यक्रम का आयोजन*
अखिल विश्व गायत्री परिवार, सरायकेला ट्रस्ट के तत्वावधान में राजनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े प्रशिक्षित योग गुरुओं ने विद्यार्थियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान की वैज्ञानिक पद्धतियाँ सिखाईं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की छात्रा व अखिल भारतीय योग प्रतियोगिता में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त अकुला ज्योतिका श्रिया उपस्थित थीं। उनकी प्रेरक उपस्थिति और मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं में योग के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व से परिचित कराना, उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना और अनुशासन व संयम की भावना को विकसित करना है। यह आयोजन निश्चित रूप से नई पीढ़ी को स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करेगा।

